फरीदकोट
फरीदकोट के मेडिकल कालेज के सामने नई पीजी बनाने को जगइ दिखाने के बहाने विवाहित युवती को बुला उसे चाय में डाल नशीली वस्तु पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने व विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार बार शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करने की पीड़ित युवती की शिकायत पर जांच के बाद थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
फरीदकोट वासी विवाहित युवती द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार उसका पति चंडीगढ़ में पीजी चलाता है। इसी दौरान उसके पति की जलालाबाद जिला फाजिलका वासी कुलदीप सिंह के साथ पहचान हुई व कुलदीप सिंह का अक्सर उसके पति के पास आना जाना लगा रहा। एक बार कुलदीप सिंह ने उसके पति को मेडिकल कालेज फरीदकोट के सामने नया पीजी बनाने की सलाह दी। उसने बताया कि वह उन्हें मेडिकल कालेज के समक्ष एक उपयुक्त जगह दिला सकता है।
उसकी बातों में आकर उन्होंने हामी भरी तो वह उसे उक्त जगह की लोकेशन दिखने को साथ लेकर गया। वहां जाकर उसने धोखे से चाय में कोई नशीली वस्तु डाल कर उसे पिला दी। चाय पीकर वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसने खुद को नग्न हालत में पाया। जब उसने कुलदीप सिंह के समक्ष विरोध जताया तो कुलदीप ने अपने फोन पर बनाई उसकी आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे डराया धमकाया। उसके डर का नाजायज फायदा उठाकर कुलदीप सिंह ने कई बार उसे बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस अधिकारियों को दी गई उक्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी कुलदीप सिंह पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
पीजी के लिए उपयुक्त लोकेशन दिखाने के बहाने ले जाकर विवाहित युवती से किया दुष्कर्म विरोध करने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार बनाए संबंध – युवक नामजद
ਹੋਰ ਪੜ੍ਹੋ
Hello world!
July 18, 2025
6:24 am
1 Comment
ਹੋਰ ਪੜ੍ਹੋ
पुलिस चौकी आकर डाला पुलिस अधिकारी की वर्दी पर हाथ, दुर्व्यवहार कर दी धमकियां, महिला पार्षद का पति नामजद
March 9, 2026
6:40 pm
No Comments
Hello world!
July 18, 2025
6:24 am
1 Comment